मुंबई अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संस्था की भायंदर समिति के तत्वावधान में रविवार, 17 मई 2026 काे ब्लू-मून क्लब में भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ्. इस सम्मेलन के माध्यम से समाज के उच्च शिक्षा प्राप्त युवक-युवतियाें काे एक साझा मंच प्रदान कर उनके बीच वैवाहिक रिश्ते तय करने का एक बेहतरीन अवसर दिया गया, जिसे युवाओं की ओर से बेहद शानदार प्रतिक्रिया मिली. संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डालचंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परिचय सम्मेलन में देश और विदेश से बड़ी संख्या में प्रत्याशी और उनके अभिभावक पहुंचे.मुख्य रूप से मुंबई, पुणे, नाशिक, हैदराबाद, गुजरात सहित एनआरआई (एनआरआई) प्रत्याशियाें ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई्. सम्मेलन के लिए कुल 34 युवतियाें और 79 युवकाें ने अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करवाया था. खचाखच भरे हाॅल के बीच हुए इस सफल आयाेजन के माध्यम से करीब 7-8 वैवाहिक संबंध तय हाेने की उम्मीद है.