जनगणना में घर-घर जाकर जानकारी ली जाएगी

    20-May-2026
Total Views |
 
 
census
 
जनगणना के पहले चरण में जिले के लगभग 1 लाख 30 हजार नागरिकाें ने स्वयं गणना पूरी कर ली है. अब दूसरे चरण में, जनगणना करने के लिए प्रगणककर्ता 16 मई से लेकर 14 जून तक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे.इसके लिए जिले भर में लगभग 12,000 जनगणना कर्मियाें और पर्यवेक्षकाें काे नियुक्त किया गया है.इन कर्मचारियाें की प्रामाणिकता सत्यापित करने के लिए, उनके पहचान पत्राें पर एक क्यूआर काेड दिया गया ै. इसे स्कैन करने पर संबंधित कर्मचारी की पहचान की पुष्टि हाे जाएगी. इससे धाेखाधड़ी राेकने में मदद मिलेगी. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि, नागरिकाें काे यह जानकारी देते समय किसी भी प्रकार का ओटीपी देने की आवश्यकता नहीं है.
 
जनगणना 1 से 15 मई के बीच नागरिकाें के स्वयं-गणना के साथ शुरू हुई. स्वयं-गणना करते समय, उन्हाेंने अपने माेबाइल फाेन के माध्यम से वेबसाइट पर अपनी जानकारी भरी. इसके लिए 33 प्रकार की जानकारी भरनी पड़ी.अब तक जिले में लगभग 1 लाख 30 हजार नागरिकाें ने स्वयं-गणना पूरी कर ली है. इसमें पुणे और पिंपरी शहराें के नागरिक भी शामिल हैं. इन दाेनाें शहराें काे छाेड़कर, जिले के ग्रामीण क्षेत्राें में लगभग 80 लाख नागरिक रहते हैं.प्रगणककर्ताओं काे अगले महीने में 79 लाख और नागरिकाें की जानकारी एकत्रित करनी हाेगी. प्रगणक स्वयं- गणना करने वाले नागरिकाें की जानकारी की जांच करेंगे. उसे माेबाइल ऐप के माध्यम से वेबसाइट पर भरेंगे. इससे प्रगणककर्ताओें का काम आसान हाेगा.