केंद्र सरकार द्वारा पेट्राेल-डीजल की कीमताें में की गई बढ़ाेतरी के खिलाफ देश भर में गुस्सा जताया जा रहा है. केंद्र सरकार द्वारा की गई यह मूल्यवृद्धि आम जनता की कमर ताेड़ने वाली है और इससे नागरिक लाचार हाे चुके हैं, ऐसी आलाेचना की जा रही है. पेट्राेल-डीजल की बढ़ती कीमताें के कारण पूरे देश में आक्राेश देखा जा रहा है. इस बढ़ाेतरी के विराेध में साेमवार काे राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) पार्टी, पुणे शहर की ओर से आंदाेलन किया गया. पार्टी के शहराध्यक्ष श्रीकांत पाटिल के नेतृत्व में पुणे मनपा पर बैलगाड़ी और तांगा माेर्चा निकाला गया.प्रदर्शनकारियाें ने केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बढ़ती महंगाई, ईंधन की कीमताें में बढ़ाेतरी और आम नागरिकाें पर बढ़ते आर्थिक बाेझ के खिलाफ विराेध प्रदर्शन किया गया.
मअच्छे दिनफ का सपना दिखाकर केंद्र की सत्ता में आई माेदी सरकार ने नागरिकाें काे लगातार धाेखा ही दिया है. केंद्र में माेदी सरकार के आने के बाद से महंगाई बढ़ी है और इसमें आम जनता पूरी तरह से पिस रही है. केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनविराेधी नीतियाें के कारण नागरिक परेशान हैं. देश में बेराेजगार युवाओं की संख्या बढ़ रही है और हाथ में काम न हाेने के कारण युवा पीढ़ी त्रस्त है. चुनाव पास आते ही नागरिकाें काे बड़े-बड़े आश्वासन देना, बड़े-बड़े सपने दिखाना, लेकिन जब उन्हें पूरा करने का समय आए ताे पीछे हट जाना, भाजपा की नीति हाेने का आराेप इस अवसर पर लगाया गया.भाजपा सरकार के झूठे दावाें के झांसे में आकर नागरिकाें ने केंद्र और राज्य में भाजपा काे भारी संख्या में वाेट दिए. उसकबदले में नागरिकाें काे महंगाई का ताेहफा दिया जा रहा है, ऐसी व्यंग्यात्मक टिप्पणी इस आंदाेलन में शामिल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियाें द्वारा की गई.
मईंधन की कीमताें में बढ़ाेतरी से जनता में बढ़ रहा आक्राेश, सत्ताधारी फिर भी मना रहे जश्नफ, ममहंगाई का बढ़ता वार, सत्ताधारी करे सिर्फ प्रचारफ जैसे नारे इस दाैरान दिए गए.केंद्र सरकार द्वारा पेट्राेल-डीजल की कीमताें में की गई बढ़ाेतरी के कारण आवश्यक वस्तुओं के दाम भी काफी बढ़ जाने का आराेप लगाया गया. राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) पार्टी की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि आम जनता काे परेशान करने वाली यह मूल्यवृद्धि वापस नहीं ली गई, ताे इससे भी अधिक तीव्र आंदाेलन किया जाएगा.इस अवसर पर पुणे मनपा में पार्टी के गुट नेता काका चव्हाण, महिला अध्यक्ष स्वाती पाेकले,नगरसेवक गफूर पठान, नगरसेविका अनीता इंगले, रवींद्र मालवदकर, दीपक जगताप, अजिंक्य पालकर, अमाेघ धमाले, हर्षद जाधव, प्रवीण तुपे, मकरंद देशमुख, वंदना माेड़क, दिलशाद अत्तार, उर्मिला गुंड, जयश्री आदमाने, मेघा सातव और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.