राष्ट्र के हिताें के साथ काेई समझाैता नहीं : ईरान

    20-May-2026
Total Views |
 
 
iran
 
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने अमेरिका के साथ तनाव पर कहा कि राष्ट्र के हिताें के साथ काेई समझाैता नहीं किया जाएगा. हालांकि उन्हाेंने अमेरिका के साथ बातचीत आगे बढ़ाने के तेहरान के फैसले का बचाव किया और कहा कि सम्मान के साथ वार्ता जरूरी है. ईरान अपने अधिकाराें की रक्षा करना जारी रखेगा.अमेरिका के साथ शांति वार्ता पर कहा कि यह तर्कसंगत नहीं है कि हम कहें कि हम बातचीत नहीं करेंगे. उन्हाेंने कहा, वे नारे लगाते हैं कि हमें बातचीत नहीं करनी चाहिए. अगर हम बात नहीं करेंगे ताे क्या करेंगे? क्या अंत तक लड़ेंगे? जंग हमेशा लड़ी नहीं जा सकती. ईरान के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ट्रंप ने जंग खत्म करने के लिए 5 शर्तें रखीं हैं, लेकिन ये हमें मंजूर नहीं. दरअसल, एक रिपाेर्ट में कहा गया ै कि अमेरिका ईरान काे बमबारी से हुए नुकसान का काेई मुआवजा नहीं देगा. साथ ही उसने मांग की है कि ईरान अपने 400 किलाेग्राम एनरिच्ड यूरेनियम काे अमेरिका काे साैंपे. अमेरिका की एक और शर्त यह बताई गई है कि ईरान में सिर्फ एक परमाणु सेंटर ही चालू रहना चाहिए.ट्रंप ने ईरान काे चाराें तरफ से घेरने की संकेतात्मक तस्वीर साझा की: अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप के ईरान काे निशाना बनाकर साेशल मीडिया पर एक न्नशा साझा किया है. पश्चिमी एशिया के इस न्नशे पर अमेरिकी झंडा लगा हुआ है और कई दिशाओं से लाल रंग के तीन ईरान की तरफ इशारा कर रहे हैं.