माेदी चुनाव बाद गरीबाें काे चाेट पहुंचाते हैं : खड़गे

    20-May-2026
Total Views |
 
 
 
modi
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी पर सीधा आराेप लगाते हुए कहा है कि वह चुनाव तक महंगाई और कीमताें से जुड़ी वास्तविक स्थिति छिपाते हैं और चुनाव खत्म हाेते ही गरीबाें काे नुकसान पहुंचाने वाले फैसले लेते हैं. उन्हाेंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की नीतियाें के कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है और इसका सबसे अधिक खामियाजा देश के गरीब तथा आम लाेगाें काे झेलना पड़ रहा है. खड़गे ने एक्स पर साेमवार काे लिखा कि यदि प्रधानमंत्री माेदी चुनाव से पहले पेट्राेल-डीजल समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ाते ताे भाजपा काे इसका बड़ा राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ता. इसी कारण सरकार ने चुनाव तक सभी बाताें काे देश से छिपाकर रखा लेकिन चुनाव समाप्त हाेते ही कीमताें में बढ़ाेतरी कर दी. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार और माेदी में दूरदर्शिता की कमी है और उनकी सरकार की नीतियाें के कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिससे गरीबाें काे वे जरूरी चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं, जिनके वे हकदार हैं. उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे काे प्रमुखता से उठाएगी.