सबका साथ, सबका विकास और सबका हिसाब भी हाेगा: सीएम सुवेंदु अधिकारी

    20-May-2026
Total Views |
 
 
 
WB
 
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक बयान में कहा कि सबका साथ सबका विकास और साथ ही सबका हिसाब भी हाेगा. वे एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के प्रसिद्ध नारे ‘सबका साथ, सबका विकास’ काे आगे बढ़ाते नजर आए. उन्हाेंने कहा, सबका साथ, सबका विकास हाेगा और सबका हिसाब भी हाेगा.मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी दक्षिण 24 परगना जिले के फालता विधानसभा क्षेत्र में जनसभा काे संबाेधित कर रहे थे. फालता बीजेपी के लिए अहम क्षेत्र है, जहां 21 मई काे उपचुनाव हाेने वाला है. चुनाव आयाेग ने पहले चरण के मतदान में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के कारण यहां मतदान रद्द कर दिया था.
 
शुभेंदु अधिकारी इस रैली में फालता के लाेगाें से भाजपा उम्मीदवार काे कम से कम 1 लाख वाेटाें से जिताने की अपील कर रहे थे. रैली में शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर पिछले 10 वर्षाें से फालता के लाेगाें काे मतदान का अधिकार न देने का आराेप लगाया.उन्हाेंने कहा कि यहां के मतदाता विधानसभा और लाेकसभा चुनावाें में भी वाेट नहीं डाल पाए्. उन्हाेंने पुलिस काे निर्देश दिया कि पुराने राजनीतिक अपराधाें और शिकायताें में ऋखठ दर्ज करें्. उन्हाेंने टीएमसी नेता जहांगीर खान काे खुली चेतावनी देते हुए कहा कि पुष्पा अब मेरी जिम्मेदारी है. जहांगीर खान ने एक वीडियाे में खुद काे फिल्मी किरदार पुष्पा बताया था.