तमिलनाडु विधानसभा में दलबदल विराेधी कानून के तहत अयाेग्य ठहराए जाने के खतरे का सामना कर रहे अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अद्रमुक) के तीन बागी विधायकाें ने सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और सत्तारूढ़ तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) में शामिल हाे गए.वहीं पांच अन्य बागियाें ने माफीनामा साैंपकर वापस एडप्पादी के. पलानीस्वामी खेमे के प्रति अपनी वफादारी जता दी है.ये तीन विधायक मदुरंतकम से एम.एस.मरगदम कुमारवेल, पेरुंदुरई से जयकुमार और धारापुरम से एम.एस. सत्यभामा हैं, जिन्हें विश्वास मत के दाैरान पार्टी सचेतक के निर्देशाें का उल्लंघन करके टीवीके सरकार का समर्थन करने के कारण अयाेग्य ठहराए जाने के संभावित खतरे का सामना करना पड़ रहा था. इन इस्तीफाें काे अयाेग्यता से बचने के लिए उठाए गए एक एहतियाती कदम के रूप में देखा जा रहा है. इस्तीफा पत्र साैंपने के बाद, तीनाें बागी नेता सीधे वरिष्ठ टीवीके नेता और लाेक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री आधाव अर्जुना के कक्ष में गए, उनसे मुलाकात की और औपचारिक रूप से टीवीके में शामिल हाे गए. शाॅल भेंट कर उन्हें टीवीके में शामिल करते हुए अर्जुना ने कहा कि आइए हम सब एक परिवार के रूप में मिलकर आगे बढ़ें.