पवई में बीएमसी द्वारा 250 से अधिक अवैध ढांचे ध्वस्त

    01-Jun-2026
Total Views |
 

BMC 
 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार काे पवई क्षेत्र में अवैध निर्माणाें के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया.यह कार्रवाई एस वार्ड के अंतर्गत फुकट नगर और मिलंद नगर इलाकाें में की गई, जहां लगभग 250 अवैध संरचनाओं काे ध्वस्त किया गया. नगर निगम अधिकारियाें के अनुसार, यह कार्रवाई सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने ढांचाें काे हटाने के उद्देश्य से की गई थी. लंबे समय से इन क्षेत्राें में अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने यह अभियान चलाने का निर्णय लिया. कार्रवाई के दाैरान बीएमसी की टीम ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभियान काे अंजाम दिया. किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए माैके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. साथ ही, डेमाेलिशन ड्राइव काे सुचारु रूप से पूरा करने के लिए भारी मशीनरी और पर्याप्त मानव संसाधन का उपयाेग किया गया. अधिकारियाें ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया नियमानुसार और पूर्व सूचना के आधार पर की गई थी. कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद अवैध ढांचाें काे नहीं हटाया गया था, जिसके बाद प्रशासन काे यह सख्त कदम उठाना पड़ा.