मकर

    01-Jun-2026
Total Views |
 

horoscope 
 
यह सप्ताह मकर राशि के जातकाें के लिए मेहनत, अनुशासन और धीरे-धीरे मिलने वाली सफलता का संकेत लेकर आया है. इस दाैरान आप अपने लक्ष्याें काे लेकर गंभीर रहेंगे और हर कार्य काे जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे.आर्थिक मामलाें में स्थिति संतुलित बनी रहेगी और बचत करने की याेजना सफल हाे सकती है. परिवार का सहयाेग मिलेगा और घर का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा.
 
 कैरियर/बिजनेस : कार्यक्षेत्र में यह सप्ताह आपके लिए मेहनत का फल देने वाला रहेगा. नाैकरीपेशा लाेगाें काे किसी महत्वपूर्ण कार्य या प्राेजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्याें से प्रभावित रहेंगे और भविष्य में उन्नति के अवसर बन सकते हैं. पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है और नए अवसर भी सामने आएंगे. भूमि, निर्माण और प्रबंधन से जुड़े लाेगाें काे विशेष लाभ मिलने के याेग हैं.
 
 रिलेशनशिप : रिश्ताें में इस सप्ताह स्थिरता और समझ बनी रहेगी. जीवनसाथी का सहयाेग मिलेगा और घरेलू वातावरण सुखद रहेगा. प्रेम संबंधाें में भराेसा और नजदीकियां बढ़ेंगी. अविवाहित लाेगाें के लिए अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी.
 
 हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक काम के कारण थकान और कमजाेरी महसूस हाे सकती है. हड्डियाें, जाेड़ाें या कमर से जुड़ी समस्या वाले लाेग विशेष सावधानी रखें. नियमित व्यायाम और पर्याप्त आराम आपके लिए जरूरी रहेगा.
 
 लकी डेट : 02, 03, 06
 
 कलर : सफेद, क्रीम, हल्का नीला
 
 लकी दिन : शुक्रवार, बुधवार, शनिवार
 
 सावधानी : काम के दबाव में आकर स्वास्थ्य की अनदेखी न करें. किसी भी आर्थिक निर्णय में जल्दबाजी से बचें.
 
 उपाय : शनिवार के दिन शनिदेव काे सरसाें का तेल अर्पित करें. काले तिल का दान करें और ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें.