नाॅर्वे शतरंज में गुकेश ने प्रज्ञानंद काे हराया

    01-Jun-2026
Total Views |
 
 

chess 
ओस्लाे में चल रहे नाॅर्वे चेस टूर्नामेंट के पांचवें दाैर में एक बार फिर राेमांचक मुकाबले देखने काे मिले.पुरुष वर्ग में विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने ऑल-इंडियन मुकाबले में आर.प्रज्ञानंद काे हराकर अहम जीत दर्ज की, जबकि महिला वर्ग में भारत की दिव्या देशमुख ने जीत हासिल कर अंक तालिका में एकल बढ़त बना ली.पांचवें दाैर का सबसे चर्चित मुकाबला भारत के दाे युवा ग्रैंडमास्टर्स गुकेश और प्रज्ञानंद के बीच खेला गया. मुकाबले के अधिकांश हिस्से में प्रज्ञानंद बेहतर स्थिति में नजर आए और उन्हाेंने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा. हालांकि, अंतिम चरण में गुकेश ने माैके का फायदा उठाया. समय के दबाव और बढ़ते तनाव के बीच प्रज्ञानंद अपनी बढ़त काे कायम नहीं रख सके.
 
इसके बाद गुकेश ने स्थिति पर पूरी पकड़ बना ली और जीत दर्ज करने में सफल रहे.कार्लसन काे वेस्ली साे ने चाैंकाया दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन काे अमेरिका के वेस्ली साे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. मुकाबला लंबे समय तक रणनीतिक लड़ाई के रूप में चला, लेकिन एंडगेम में वेस्ली साे ने धीरे-धीरे बढ़त हासिल कर ली.कार्लसन ने वापसी की काेशिश की, लेकिन वेस्ली साे ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और क्लासिकल मुकाबले में महत्वपूर्ण जीत दर्ज की. दूसरे क्लासिकल मुकाबले में टूर्नामेंट के शीर्ष खिलाड़ी अलीरेजा फिराेजा और विन्सेंट कीमर के बीच खेल ड्राॅ रहा. इसके बाद हुए आर्मागेडन मुकाबले में फिराेजा ने जीत हासिल कर अतिरिक्त अंक अपने नाम किए और अंक तालिका में अपनी बढ़त काे और मजबूत कर लिया.