दिल्ली में छह मंजिली बिल्डिंग गिरी : 6 मृत

    01-Jun-2026
Total Views |
 
 
 
DL
दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार रात अवैध छह मंजिला इमारत ढह गई थी. इस हादसे में छह लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि रेस््नयू अभियान चलाकर 12 लाेगाें काे बचा लिया गया. इनमें से 10 लाेग घायल हैं, जिन्हें जेपी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया.मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.इस हादसे काे लेकर एमसीडी ने भी कार्रवाई करते हुए इलाके के जेई और एई काे सस्पेंड किया.बिल्डिंग गिरने के साथ ही आसपास के इलाके में जाेरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे लाेगाें में दहशत फैल गई. प्रत्यक्षदर्शियाें ने बताया कि कुछ ही क्षणाें में पूरे क्षेत्र में धूल और मलबे का गुबार फैल गया.
 
पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें रविवार काे भी माैके पर राहत एवं बचाव अभियान में जुटी रहीं. यह बिल्डिंग पास की ही एक दूसरी बिल्डिंग पर जा गिरी, जिसके नीचे बनी कैंटीन में खाना खा रहे कुछ छात्र मलबे में दब गए थे. फायरडिपार्टमेंट तथा एनडीआरएफ की टीमें माैके पर पहुंची और रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.बचाव दल ने मलबे से 12 लाेगाें काे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिनमें 10 घायल हैं. इनमें तीन महिला और सात पुरुष हैं. पुलिस अधिकारियाें के मुताबिक, जाे छह मंजिला बिल्डिंग गिरी है, वह एक कमर्शियल इमारत थी. इसके अंदर कई दफ्तर थे, लेकिन शनिवार हाेने की वजह से सभी ऑफिस बंद थे. गनीमत रही कि बंद हाेने से बड़ी संख्या में लाेग इस हादसे की चपेट में नहीं आए.