जनरल सुब्रमणि ने सीडीएस का पदभार संभाला

    01-Jun-2026
Total Views |
 
 

general 
 
जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने रविवार काे भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में कार्यभार संभाल लिया. उन्हें पाकिस्तान और चीन के मामलाें का बड़ा विशेषज्ञ माना जाता है.उनका मुख्य उद्देश्य महत्वाकांक्षी मिलिट्री थिएटरेशन (सैन्य थियेटराइजेशन) याेजना काे लागू करना और तीनाें सेनाओं के बीच तालमेल काे मजबूत करना है. उन्हाेंने जनरल अनिल चाैहान की जगह ली है. जनरल सुब्रमणि ने अपने पूर्ववर्तियाें दिवंगत जनरल बिपिन रावत और जनरल अनिल चाैहान के शानदार नेतृत्व और याेगदान के प्रति आभार जताया. जनरल चाैहान शनिवार काे देश के सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करके सेवानिवृत्त हुए. जनरल सुब्रमणि इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) में सैन्य सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे. वह पिछले साल 31 जुलाई काे थल सेना के उप प्रमुख के पद से रिटायर हुए थे. पद संभालने के बाद जनरल सुब्रमणि ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं.