हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमाें के लिए हुए चुनाव में भाजपा काे प्रचंड जीत और सत्तारूढ़ कांग्रेस काे करारी हार मिली है.भाजपा 4 में से 3 जगह मंडी, साेलन और धर्मशाला में चुनाव जीती है. वहीं, राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस केवल पालमपुर में ही जीत पाई है. मई 2021 के चुनाव में कांग्रेस 3 नगर निगम में जीती थी. तब राज्य की सत्ता में बैठी भाजपा केवल मंडी में जीती थी.कांग्रेस काे सबसे बड़ा झटका साेलन और धर्मशाला में लगा है. जहां 2021 में दाेनाें जगह कांग्रेस की जीत हुई थी. पालमपुर केरिजल्ट कांग्रेस के लिए थाेड़ी राहत वाले जरूर है. मगर मंडी, धर्मशाला और साेलन में कांग्रेस काे झटका लगा है. रविवार सुबह शुरू हुई मतगणना के बाद दाेपहर तक सभी परिणाम घाेषित कर दिए गए.चाराें नगर निगमाें के कुल 63 वार्डाें में कांग्रेस ने 37, भाजपा ने 23 और तीन सीटाें पर निर्दलीय उम्मीदवाराें ने जीत दर्ज की.हालांकि नगर निगमाें के हिसाब से भाजपा ने तीन निगमाें में सत्ता हासिल कर कांग्रेस काे बड़ा झटका दिया है. नगर निगम मंडी में भाजपा ने सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 14 में से 12 वार्डाें पर कब्जा जमाया