देश के युवाओं के भविष्य काे अंधकार में धकेलने वाले परीक्षा घाेटालाें, पेपर लीक, बढ़ती बेराेजगारी और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ युवक कांग्रेस की ओर से रविवार काे पुणे में विशाल मशाल आक्राेश मार्च का आयाेजन किया गया.भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की प्रमुख उपस्थिति में कांग्रेस भवन से झांसी रानी चाैक (बालगंधर्व चाैक) तक यह मार्च निकाला गया. राज्य के विभिन्न हिस्साें से हजाराें युवा, विद्यार्थी, युवक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस मार्च मेंउत्साहपूर्वक शामिल हुए.इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, महासचिव एवं प्रभारी अजय छिकारा, प्रदेश अध्यक्ष शिवराज माेरे, राष्ट्रीय सचिव नवज्याेत संधू, शांभवी शुक्ला, तारिक बागवान, मीडिया प्रमुखअक्षय जैन,उपाध्यक्ष प्रशांत ओगले, तन्वीर विद्राेही, प्रथमेश बागवे, आफरीन शेख, आमिर अब्दुल, अनुराग भाेयर, संगठन महासचिव प्रवीण बिरादार, विवेक गावंडे, गणेश उबाले सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे.
मार्च के दाैरान युवाओं ने हाथाें में मशालें लेकर सरकार के खिलाफ जाेरदार नारेबाजी की. पेपर लीक बंद कराे, युवाओं काे न्याय दाे, राेजगार दाे, विद्यार्थियाें का भविष्य बचाओ जैसे नाराें से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. मशाल आक्राेश मार्च के माध्यम से केंद्र सरकार की युवा विराेधी नीतियाें के खिलाफ विराेध दर्ज कराया गया.भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने उपस्थित युवाओं काे संबाेधित करते हुए कहा, आज पुणे में जली ये मशालें केवल महाराष्ट्र के युवाओं के आक्राेश का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि देशभर के कराेड़ाें विद्यार्थियाें और बेराेजगार युवाओं की पीड़ा का प्रतीक हैं. पिछले कुछ वर्षाें में लगातार हुए परीक्षा घाेटालाें, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार के कारण देश के युवाओं का व्यवस्था पर से विश्वास डगमगा गया है. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली इस व्यवस्था से युवक कांग्रेस पूरे देश में जवाब मांगेगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री काे नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए.