शादी डाॅट काॅम नामक वैवाहिक वेबसाइट पर हुई पहचान में एक युवती ने शादी का झांसा देकर एक फाइनेंस कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत युवक काे क्रिप्टाे में निवेश करने के लिए प्रेरित किया और उससे सवा कराेड़ रुपये की ठगी कर ली. ऐसा मामला सामने आया है.इस संबंध में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. यह घटना 12 दिसंबर 2025 से 20 मई 2026 के बीच हुई है.पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता एक फाइनेंस कंपनी में प्रिंसिपल नाेडल ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हाेंने विवाह के लिए शादी डाॅट काॅम वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया था. इसी दाैरान उनकी पहचान ईशानी मल्हाेत्रा नामक युवती से हुई. दाेनाें ने एक-दूसरे काे अपने वाट्सअप नंबर दिए. इसके बाद उनके बीच विवाह काे लेकर बातचीत शुरू हाे गई.
युवती ने शिकायतकर्ता काे RoboForex के बारे में जानकारी दी. उसने बताया कि इस प्लेटफाॅर्म पर गाेल्ड, सिल्वर और क्रिप्टाे में निवेश किया जा सकताै तथा इससे अच्छा रिटर्न मिलता है. उसने यह भी कहा कि वह स्वयं इसमें निवेश कर चुकी है और उसे अच्छा लाभ प्राप्त हुआ है. उसकी बाताें पर विश्वास कर शिकायतकर्ता ने निवेश करना शुरू कर दिया.23 दिसंबर 2025 काे उन्हाेंने सबसे पहले 1 लाख रुपये निवेश किए. युवती के कहने पर वह लगातार फाॅरेक्स ट्रेडिंग में निवेश करते रहे. 25 दिसंबर 2025 से 20 मई 2026 के बीच उन्हाेंने 41 अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से कुल 1 कराेड़ 21 लाख 36 हजार 769रुपये निवेश कर दिए.इसके बाद उनके RoboForex एप पर माैजूद खाते में 2 कराेड़ 6 लाख 76 हजार 330 रुपये दिखाई देने लगे.
छह महीने के भीतर निवेश की राशि दाेगुनी हाेती दिखाई देने के कारण उन्हें शुरुआत में किसी प्रकार का संदेह नहीं हुआ. हालांकि, जब उन्हाेंने अपने पैसे निकालने का प्रयास किया ताे उन्हें बार-बार अलगअलग कारण बताए गए. कभी कहा गया कि टैक्स जमा करना हाेगा, कभी ट्रांजैक्शन फीस भरने काे कहा गया, ताे कभी अतिरिक्त मार्जिन फीस अथवा क्रेडिट फीस जमा करने की मांग की गई. इसके बावजूद उन्हें किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया.जब उन्हें संदेह हुआ ताे उन्हाेंने इंटरनेट और यूट्यूब पर RoboForex ऐप स्कैम के बारे में खाेजबीन की.इस दाैरान उन्हें एक वीडियाे मिला. उस वीडियाे में इसी प्रकार की कार्यप्रणाली अपनाकर अन्य लाेगाें के साथ भी धाेखाधड़ी किए जाने की जानकारी दी गई थी. इसके बाद शिकायतकर्ता काे समझ में आया कि उनके साथ भी साइबर ठगी हुई है.वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक स्वप्नाली शिंदे मामले की जांच कर रही हैं.