हिंदी साहित्य भारती ने संगठन विस्तार और मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी डाॅ. अलका पाण्डेय काे महाराष्ट्र राज्य महिला प्रकाेष्ठ का अध्यक्ष मनाेनीत किया गया है. संगठन काे उम्मीद है कि डाॅ. अलका पाण्डेय महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्राें में महिला प्रकाेष्ठ का गठन कर साहित्य, संस्कृति और सनातन मूल्याें के प्रचार-प्रसार काे गति देंगी. साथ ही, वे महिला साहित्यकाराें काे एक साझा मंच प्रदान कर संगठन काे और मजबूत बनाने का काम करेंगी. इस माैके पर साहित्यिक और सामाजिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियाेंपवन तिवारी, पल्लवी रानी, अश्विन पांडे, आरती आनंद, रीना धीमान, सीमा त्रिवेदी और कमलेश गुप्ता आदि ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.