यह सप्ताह धनु राशि के जातकाें के लिए नई उम्मीदें, भाग्य का सहयाेग और आगे बढ़ने के अवसर लेकर आने वाला है. इस दाैरान आपके भीतर उत्साह और सकारात्मक साेच बनी रहेगी. लंबे समय से रुके हुए कामाें में गति आएगी और मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना बनेगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हाे सकती है, लेकिन खर्चाें में संतुलन बनाए रखना आवश्यक रहेगा. परिवार का वातावरण सुखद रहेगा और अपनाें का सहयाेग आपके मनाेबल काे मजबूत करेगा.
कैरियर/बिजनेस : कार्यक्षेत्र में यह सप्ताह आपके लिए प्रगति के संकेत दे रहा है. नाैकरीपेशा लाेगाें काे नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्याें की सराहना करेंगे. व्यापार करने वालाें के लिए समय अनुकूल रहेगा. नए संपर्क बनेंगे और पुराने कार्याें से लाभ प्राप्त हाे सकता है. शिक्षा, यात्रा और सलाहकार कार्याें से जुड़े लाेगाें काे विशेष सफलता मिलने के याेग हैं.
रिलेशनशिप : रिश्ताें में इस सप्ताह मधुरता और अपनापन बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ विकसित हाेगी और प्रेम संबंधाें में विश्वास बढ़ेगा. अविवाहित लाेगाें के लिए किसी अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति और खुशी मिलेगी.
हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक भागदाैड़ के कारण थकान महसूस हाे सकती है. कमर और पैराें में दर्द की समस्या हाे सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम करना जरूरी हाेगा. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार आपके लिए लाभकारी रहेगा.
लकी डेट : 31, 04, 05
कलर : लाल, नारंगी, सुनहरा
लकी दिन : मंगलवार, गुरुवार, रविवार
सावधानी : अत्यधिक आत्मविश्वास में आकर काेई जाेखिम भरा निर्णय न लें.जल्दबाजी से नुकसान हाे सकता है.
उपाय : गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान करें और ॐ नमाे भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें.