वृश्चिक

    01-Jun-2026
Total Views |
 

horoscope 
 
यह सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकाें के लिए आत्मबल, दृढ़ निश्चय और महत्वपूर्ण उपलब्धियाें का संकेत लेकर आया है. इस दाैरान आप अपने लक्ष्याें काे लेकर अधिक गंभीर और केंद्रित रहेंगे. आपकी मेहनत और धैर्य धीरे-धीरे सफलता का मार्ग खाेलेंगे. रुके हुए कार्याें में प्रगति हाेगी और आर्थिक मामलाें में सुधार देखने काे मिल सकता है.
 
 कैरियर/बिजनेस : कार्यक्षेत्र में यह सप्ताह आपके लिए प्रभावशाली साबित हाे सकता है. नाैकरीपेशा लाेगाें काे अपने कार्याें के कारण सम्मान और पहचान मिल सकती है. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और नई जिम्मेदारियां साैंप सकते हैं. पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है और नए अवसर भी सामने आएंगे. रिसर्च, तकनीकी और गाेपनीय कार्याें से जुड़े लाेगाें काे विशेष सफलता मिलने की संभावना है.
 
 रिलेशनशिप : रिश्ताें में इस सप्ताह समझदारी और धैर्य बनाए रखना जरूरी हाेगा. जीवनसाथी के साथ किसी पुराने मतभेद का समाधान निकल सकता है.प्रेम-संबंधाें में विश्वास बढ़ेगा और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत हाेगा. अविवाहित लाेगाें के लिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के याेग बन सकते हैं. परिवार के साथ समय बिताने से मन काे शांति मिलेगी.
 
 हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक साेच और तनाव के कारण मानसिक थकान महसूस हाे सकती है. रक्तचाप और पेट से जुड़ी समस्या वाले लाेग सावधानी रखें. नियमित याेग, ध्यान और संतुलित आहार आपके लिए लाभकारी रहेंगे.
 
 लकी डेट : 31, 04, 05
 
 कलर : लाल, नारंगी, सुनहरा
 
 लकी दिन : मंगलवार, गुरुवार, रविवार
 
 सावधानी : गुस्से और आवेश में आकर काेई फैसला न लें. धन से जुड़े मामलाें में पूरी सतर्कता बरतें
 
 उपाय : मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में दीपक जलाएं. मसूर दाल और लाल वस्त्र का दान करें तथा नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें.