यह सप्ताह वृषभ राशि के जातकाें के लिए स्थिरता, धैर्य और सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है. आप अपने कार्याें काे पूरी समझदारी और शांति के साथ आगे बढ़ाएंगे, जिससे अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बनेगी. लंबे समय से चली आ रही कुछ परेशानियां धीरे-धीरे कम हाेंगी और मन में राहत महसूस हाेगी.
कैरियर/बिजनेस : कार्यक्षेत्र में यह सप्ताह आपके लिए मेहनत का फल देने वाला रहेगा. नाैकरीपेशा लाेगाें काे नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनसे भविष्य में लाभ हाेगा. आपके काम की गुणवत्ता वरिष्ठ अधिकारियाें काे प्रभावित करेगी. व्यापार करने वालाें के लिए समय लाभदायक रहेगा. पुराने ग्राहकाें से फायदा मिल सकता है.
रिलेशनशिप : रिश्ताें में इस सप्ताह विश्वास और अपनापन बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ संबंधाें में मधुरता बनी रहेगी और एक-दूसरे के प्रति समझ मजबूत हाेगी. प्रेम संबंधाें में स्थिरता आएगी और भविष्य काे लेकर बातचीत हाे सकती है. अविवाहित लाेगाें के लिए किसी अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिलने के संकेत हैं. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.
हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है.गले, सर्दी या पाचन से जुड़ी समस्या हाे सकती है. नियमित व्यायाम और संतुलित भाेजन अपनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा. पर्याप्त पानी पिएं और देर रात तक जागने से बचें.
लकी डेट : 02, 03, 06
कलर : सफेद, क्रीम, हल्का नीला
लकी दिन : शुक्रवार, बुधवार, शनिवार
सावधानी : जिद और आलस्य आपके काम में रुकावट पैदा कर सकते हैं.किसी भी आर्थिक निर्णय में जल्दबाजी न करें.
उपाय : शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी काे सफेद पुष्प अर्पित करें. जरूरतमंद लाेगाें काे चावल या मिठाई का दान करें तथा घर में सुगंधित वातावरण बनाए रखें.