अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर जानलेवा हमला

    01-Jun-2026
Total Views |
 

TMC 
 
पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में जानलेवा हमला हुआ है. कल्याण बनर्जी रविवार काे तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे. दावा किया गया है कि उसी दाैरान उन पर हमला हुआ, जिसमें उनका सिर फूट गया और कपड़े खून से सन गए. इस दाैरान भीड़ ने चाेर-चाेर के नारे भी लगाए. हमले में घायल कल्याण बनर्जी ने भाजपा पर आराेप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी तमाशा देख रहे हैं.
 
बता दें कि इससे पहले शनिवार काे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था. साेनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़िताें से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ ध्नका-मु्नकी हुई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए. इस दाैरान उन पर अंडे फेंके गए.अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में पुलिस ने पांच आराेपियाें काे गिरफ्तार किया है. कल्याण बनर्जी रविवार काे हुगली के चंडीतला पुलिस स्टेशन में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ ज्ञापन देने पहुंचे थे.इस दाैरान उनका विराेध शुरू हाे गया और प्रदर्शनकारियाें ने उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की.