बंगाल की तीस्ता नदी में कार गिरी, बच्ची समेत चार लाेगाें की माैत

    08-Jun-2026
Total Views |
 
 

bengal 
सक्किम और पश्चिम बंगाल काे जाेड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर एक दर्दनाक हादसे में 7 साल की बच्ची समेत 4 लाेगाें की माैत हाे गई. गंगटाेक से सिलीगुड़ी जा रहे एक ही परिवार के चार सदस्याें के शव तीस्ता नदी में डूबी एक टाटा नेक्साॅन कार से बरामद कर लिए गए हैं.मृतकाें की पहचान स्मारिका न्याैपाने (28), सैब्या न्याैपाने (27), जीका दहल (27) और सात वर्षीय मासूम दित्या छेत्री के रूप में हुई है. यह परिवार पूर्वी सिक्किम के काबी लुंगचाेक (लिंगडाेक) का रहने वाला था और 5 जून काे अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदाराें से मिलने सिलीगुड़ी जा रहा था.
 
5 जून की शाम राम्बी इलाके के पास परिवार से आखिरी बार संपर्क हुआ था, जिसके बाद वे लापता हाे गए. 6 जून काे शिकायत दर्ज हाेने के बाद एनडीआरएफ-एसडीआरएफ पश्चिम बंगाल पुलिस और स्थानीय बचाव दलाें ने दार्जिलिंग के सांसद राजू बिस्टा और समाजसेवी विक्रम राय के सहयाेग से बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया. बाघपुल के पास भूस्खलन प्रभावित हिस्से से कार की बैटरी और बंपर मिलने के बाद खाेजबीन का दायरा तीस्ता नदी की ओर बढ़ाया गया.शनिवार शाम काे भारी बारिश और तेज बहाव के बीच डूबी हुई कार का पता चला. रात के अंधेरे और खराब माैसम के कारण रेस्क्यू राेकना पड़ा, लेकिन रविवार सुबह तड़के दाेबारा अभियान शुरू कर कार के भीतर से चाराें शवाें काे सुरक्षित बाहर निकाला गया.