ठाणे में माेबाइल चाेरी के शक में पिटाई से युवक की माैत: 2 मुख्य आराेपी गिरफ्तार

    08-Jun-2026
Total Views |
 

crime 
 
 
ठाणे जिले में 23 साल के एक युवक की कथित ताैर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, युवक पर माेबाइल फाेन चाेरी करने का आराेप था,जिसके बाद उस पर हमला किया गया.मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 2 मुख्य आराेपियाें काे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके साथ ट्रेन में सफर कर रहे 13 अन्य संदिग्धाें काे भी हिरासत में लिया गया है. मृतक की पहचान दीपक जायसवाल के रूप में हुई है, जाे ठाणे के पाेखरण राेड नंबर-2 स्थित गांधी नगर इलाके का रहने वाला था.पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उपवन झील के पास उस पर हमला किया गया. आराेप है कि माेबाइल चाेरी के शक में कुछ लाेगाें ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी माैत हाे गई. पुलिस ने बताया कि दीपक जायसवाल के बारे में स्थानीय लाेगाें की शिकायतें भी सामने आई थीं.बताया जा रहा है कि वह इलाके में लाेगाें काे डराने-धमकाने और परेशान करने के लिए जाना जाता था. इसी वजह से कुछ लाेगाें के बीच उसके प्रति नाराजगी थी, जाे बाद में हिंसक घटना में बदल गई.