देहूराेड में केंद्रीय विद्यालय और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के बीच बनेगेें 2 अंडरपास : बारणे

    08-Jun-2026
Total Views |
 

dehu 
 
देहूराेड-निगड़ी राेड पर केंद्रीय विद्यालय और देहूराेड ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के बीच दाे भूमिगत मार्ग (अंडरपास) मंजूर किए गए हैं. इस भूमिगत मार्ग का काम शुरू करने के लिए सदर्न कमांड के ब्रिगेडियर और कैन्टाेंमेंट बाेर्ड ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है.सांसद श्रीरंग बारणे ने बताया कि इसके चलते कई वर्षाें से अटका हुआ भूमिगत मार्ग का काम शुरू हाेने का रास्ता साफ हाे गया है.देहूराेड स्थित सदर्न कमांड में एनएचएआई, एमएसआरडीसी, देहूराेड कैन्टाेंमेंट बाेर्ड, देहूराेड ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के प्रतिनिधियाें और ब्रिगेडियर सहित प्रमुख अधिकारियाें व संबंधित विभागाें के प्रमुखाें के साथ सांसद बारणे ने शनिवार (6 जून) काे विभिन्न मुद्दाें काे लेकर समीक्षा बैठक की. इस बैठक में सदर्न कमांड के ब्रिगेडियर आशीष कटाेज, कर्नल अमित श्रीवास्तव, देहूराेड कैन्टाेंमेंट बाेर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (उएज) हेमंत यादव, एमएसआरडीसी के उप-अभियंता विकास पिंपलकर, देहूराेड कैन्टाेंमेंट बाेर्ड के सदस्य कैलाश पानसरे, राजेंद्र तरस और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री देहूराेड एम्प्लाॅइज यूनियन के अध्यक्ष माेहन घुले उपस्थित थे.बैठक के दाैरान देहूराेड कैन्टाेंमेंट बाेर्ड की सीमा में आने वाले लंबित मुद्दाें और चल रहे कार्याें की समीक्षा की गई.