विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर काेथरूड-बावधन क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से वृक्षाराेपण, पर्यावरण जनजागरण प्रभात फेरी तथा स्वास्थ्य जांच शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रमाें का आयाेजन किया गया.इन कार्यक्रमाें काे नागरिकाें का उत्साहपूर्ण रिस्पांस प्राप्त हुआ. 235 नागरिकाें ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ भी लिया.गाेपीनाथनगर टेकड़ी पायथा में आयाेजित वृक्षाराेपण कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्राे. डाॅ. मेधा कुलकर्णी, सहायक आयुक्त सुहास जाधव, वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक राम साेनवणे सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियाेंके हाथाें वृक्षाराेपण किया गया. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में बड़ी संख्या में पाैधे लगाए गए.इस दाैरान थाेरात उद्यान, मयूर काॅलाेनी, शिवतीर्थनगर, एआरएआइटेकड़ी, डहाणूकर काॅलाेनी तथा भुसारी काॅलाेनी क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयाेजन किया गया.
नगरसेवक पृथ्वीराज सुतार, उप आयुक्त अविनाश सकपाल तथा सहायक आयुक्त सुहास जाधव कउपस्थिति में शिविर का उद्घाटन किया गया. शिविर में रक्तचाप, रक्त परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं. इस शिविर का 235 नागरिकाें ने लाभ उठाया.सुतारदरा, म्हाताेबानगर, हनुमाननगर, केलेवाड़ी तथा किष्किंधानगर क्षेत्र में पर्यावरण और स्वच्छता जनजागरण के लिए प्रभात फेरी निकाली गई. वृक्ष लगाओ-वृक्ष बचाओ, प्लास्टिक का उपयाेग टालाे, गीले और सूखे कचरे काे अलग कराे तथा पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ जैसी घाेषणाओं के माध्यम से नागरिकाें काे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. मनपा, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनाें तथा नागरिकाें की संयुक्त सहभागिता से आयाेजित इन कार्यक्रमाें के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण काे नई गति मिली.