संस्कृत काेश के प्रथम खंड के प्रकाशन की स्वर्ण जयंती पर समाराेह संपन्न

    08-Jun-2026
Total Views |
 
 
 
kosh
 
ऐतिहासिक सिद्धांताें पर आधारित संस्कृत विश्वकाेश के प्रथम खंड के प्रकाशन के पचास वर्ष पूर्ण हाेने के उपलक्ष्य में 3 जून काे डेक्कन काॅलेज में विशेष समाराेह का आयाेजन किया गया. डेक्कन काॅलेज स्नातकाेत्तर एवं अनुसंधान संस्थान के संस्कृत काेश परियाेजना तथा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के आईकेएस-ईडीएस केंद्र द्वारा अप An Encyclopaedic Dictionary of Sanskrit on Historical Principles (ऐतिहासिक सिद्धांताें पर आधारित संस्कृत विश्वकाेश) के प्रथम खंड के प्रकाशन कीस्वर्णजयंती के अवसर पर यह कार्यक्रम आयाेजित किया गया.इस काेश का प्रथम खंड 3 जून 1976 काे तत्कालीन राष्ट्रपति के करकमलाें द्वारा प्रकाशित किया गया था. इस स्वर्णमहाेत्सवी अवसर पर आयाेजित कार्यक्रम में कुलपति प्राे. भूषण पटवर्धन मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रमाध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे. इस अवसर पर संस्कृत काेश परियाेजना से जुड़े अनेक विद्वान, प्राध्यापक, सेवानिवृत्त कर्मचारी, शाेधार्थी, विद्यार्थी तथा परियाेजना के शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.