यहां की लाल बहादुर शास्त्री सब्जी मंडी में हजाराें नागरिक खरीदारी के लिए आते हैं. पिछले कई वर्षाें से यहां पार्किंग की समस्या बनी हुई है. मनपा की उदासीनता के कारण पिछले 20 वर्षाें से यहां बहुमंजिला पार्किंग की याेजना केवल कागजाें पर ही सिमट कर रह गई है, जबकि स्थानीय पार्किंग काॅन्ट्रै्नटर मनपा की जमीन पर भारी मुनाफा कमा रहे हैं. मनपा प्रशासन फिलहाल यह जवाब दे रहा है कि अभी पार्किंग विकसित करने की न ताे काेई याेजना है और न ही काेई बजट.पिंपरी बाजार में ट्रैफिक जाम काे सुलझाने के लिए मनपा ने करीब 60 गुंठा जमीन पर छह मंजिला आधुनिक पार्किंग बनाने की याेजना तैयार की थी.
इस बहुमंजिला पार्किंग में एक ही समय में 300 से 400 कारें और 400 से 500 टू-व्हीलर पार्क किए जा सकेंगे, ऐसी यह याेजना थी. विकास याेजना में इस काम के लिए जमीन आरक्षित की गई थी. लेकिन यहां अतिक्रमण हाे जाने के कारण नए प्रारूप याेजना में इस पार्किंग की जगह काे कम कर दिया गया है.इस पार्किंग परियाेजना के लिए मनपा ने वर्ष 2005 में यहां की मूल सब्जी मार्केट काे ढहा दिया था. मार्केट काे हटाने के बाद उस खाली जगह पर केवल एक अस्थायी पार्किंग शुरू की गई . पिछले दाे से तीन वर्ष पहले मनपा ने यहां फाेर-व्हीलराें की पार्किंग चलाने का काॅन्ट्रै्नट दिया है. लेकिन इसके ठीक बगल में स्थित महत्वपूर्ण टू- व्हीलराें की पार्किंग पर मनपा का काेई नियंत्रण नहीं ह