सागर जगलान और टीनएजर काजल ढाेचक ने अपने-अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए उलानबताेर ओपन-2026 कुश्ती टूर्नामेंट के तीसरे दिन स्वर्ण पदक जीत. भारतीय पहवानाें ने इस दिन दाे स्वर्ण सहित छह पदक अपने नाम किए.शनिवार काे हुए मुकाबले में 21 साल के सागर जगलान ने पुरुषाें की फ्रीस्टाइल 74किग्रा वर्ग के फाइनल में तामिर एशिनिमाएव काे 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. भारतीय पहलवान ने क्वार्टर-फाइनल में अपने ही देश के जयदीप काे 7-2 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की. इसके बाद सागर ने सेमीफाइनल में मंगाेलिया के टाेलुई मुंखबात काे टेक्निकल सुपीरियरिटी के आधार पर 10-0 से हराया.वहीं, 22 साल के जयदीप ने रेपचेज के जरिए वापसी की और मेडल मुकाबले में मुंखबात काे टेक्निकल सुपीरियरिटी के आधार पर 15-4 से हराकर कांस्य पदक जीता.
सागर जगलान और जयदीप, दाेनाें के लिए ये उनके दूसरे रैंकिंग सीरीज पदक है. सागर ने ज़ुहायर सघायर 2022 में रजत पदक जीता था, जबकि जयदीप ने उलानबताेर में लगातार दूसरे साल कांस्य जीता.महिलाओं की रेसलिंग में, अंडर 23 एशियाई चैंपियन काजल ने 76 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीता. उन्हाेंने फाइनल में नाइजीरिया कडमाेला ओजाे (जाे एक अफ्रीकन चैंपियन हैं) काे 8-0 से हराया.18 साल की काजल ने क्वालिफिकेशन राउंड में कजाकिस्तान की गुलमारल येरकेबायेवा काे ‘फाॅल’ से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की और फिर क्वार्टर-फाइनल में चीन की साइहान आओ काे 12-1 से हराया. इसके बाद उन्हाेंने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की एल्मिरा सिज़दिकाेवा काेङ्घफाॅलफसे हराकर स्वर्ण पदक मैच में जगह बनाई. एशियाई खेलाें में जाने वाली रेसलर प्रिया मलिक ने इसी कैटेगरी में मंगाेलिया की तुवशिनजार्गल ताराव काे 8-0 से हराकर कांस्य पदक जीता.प्रिया सेमीफाइनल में डमाेला ओजाे से 5-1 से हार गई थीं, जिसके बाद उन्हें कांस्य पदक मुकाबले में खेलना पड़ा.