महाराष्ट्र में मिलावटी दूध काधंधा धड़ल्ले से जारी !

    08-Jun-2026
Total Views |
 

Milk 
 
महाराष्ट्र के अधिकतर जिलाें में मिलावटी दूध काधंधा धड़ल्ले से जारी है. राज्य में दूध का उत्पादन करीब 15 लाख लीटर है, लेकिन सप्लाई 65 लाख लीटर से ज्यादा की हाे रही है. दूध के नाम पर लाेगाें के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हाे रहा है. बता दें कि आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में पिछले 3 दिनाें में 16 जिलाें के 47 ठिकानाें पर छापे मारे गए. इस छापेमारी से मिलावटखाेराें में हड़कंप मच गया.अधिकारियाें ने चिंता व्य्नत करते हुए कहा- आखिर यह अतिरिक्त 50 लाख लीटर दूध आ कहां से रहा है? यह सवाल हर एक लाेगाें के मन में है. यह सवाल सिर्फ गणित या आंकड़ाें का नहीं है, बल्कि सीधे जनता की जिंदगी और उनकी सेहत से जुड़ा है.राज्य में पिछले कई वर्षाें से कृत्रिम (सिंथेटिक) दूध, मिलावटी डेयरी उत्पाद, खतरनाक रासायनिक मिश्रण (केमिकल) और खाद्य सुरक्षा नियमाें की सरेआम धज्जियां उड़ाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं.
 
लेकिन इन पर काेई व्यापक कार्रवाई नहीं हाे रही थी. ऐसे में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के माध्यम से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में 3 दिनाें के भीतर 16 जिलाें में 47 ठिकानाें पर छापेमारी की गई.महज एक प्रशासनिक अभियान नहीं, बल्कि जनता के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए उठाया गया एक ऐतिहासिक और साहसिक कदम है.खाद्य और दूध में मिलावट करना काेई साधारण अपराध नहीं है. यह सीधे नागरिकाें की जान से खिलवाड़ करने वाला एक तरह का आर्थिक आतंकवाद है.मुनाफाखाेरी के लालच में दूध, घी, पनीर, खाेया और अन्य मिठाइयाें में जाे जानलेवा रासायनिक मिलावट की जा रही है, उसका धीमा जहर (स्लाे पाॅइजन) मासूम बच्चाें से लेकर बुजुर्गाें तक सभी के शरीर में पहुंच रहा है.चंद रुपयाें के फायदे के लिए इंसानी जिंदगी पर किए जाने वाले इन गंदे और जानलेवा प्रयाेगाें काे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. तुकाराम मुंडे की बेबाक और कड़क कार्यशैली से पूरा राज्य अच्छी तरह वाकिफ है.