गर्मियाें में रेलवे स्टेशन पर यात्री संख्या उच्चतम स्तर पर पहुंची

    08-Jun-2026
Total Views |
 
 

railway 
इस गर्मी के माैसम में पुणे रेलवे स्टेशन पर यात्रियाें की आवाजाही में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है. दैनिक औसत यात्री संख्या पिछले तीन वर्षाें के सबसे ऊँचे स्तर पर पहुंच गई है.पुणे रेलवे मंडल के आंकड़ाें के अनुसार, पुणे रेलवे स्टेशन पर इस वर्ष मार्च में प्रतिदिन औसतन 1.69 लाख, अप्रैल में 1.72 लाख और मई में 1.84 लाख यात्रियाें ने यात्रा की.ये आंकड़े 2025 और 2024 की समान अवधि की तुलना में लगातार वृद्धि दर्शाते हैं,जाे महाराष्ट्र और देश के अन्य प्रमुख गंतव्याें के लिए पुणे से रेल यात्रा की बढ़ती मांग काे प्रतिबिंबित करते हैं.रेलवे अधिकारियाें ने इस वृद्धि का श्रेय गर्मी की छुट्टियाें की भीड़, बेहतर ट्रेन कनेक्टिविटी, विशेष ट्रेनाें के संचालन तथा परिवाराें, छात्राें और पर्यटकाें के बीच रेल यात्रा की निरंतर लाेकप्रियता काे दिया है.पुणे रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत कुमार बेहरा ने कहा कि यात्रियाें की संख्या में लगातार हाे रही वृद्धि यह दर्शाती है कि क्षेत्र में पुणे का महत्व एक प्रमुख रेलवे केंद्र के रूप में लगातार बढ़ रहा है.
 
उन्हाेंने कहा, पिछले तीन वर्षाें में यात्री संख्या में लगातार बढ़ाेतरी पुणे मंडल के लिए बेहद उत्साहजनक संकेत है. इससे स्पष्ट हाेता है कि यात्री आज भी रेलवे काे सुरक्षित, किफायती और भराेसेमंद परिवहन माध्यम मानते हैं. गर्मी की छुट्टियाें के दाैरान हमने अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाईं, यात्री सुविधाओं काे मजबूत किया और स्टेशनाें पर भीड़ प्रबंधन काे बेहतर बनाया.बेहरा ने आगे कहा, यात्रियाें की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धिके बावजूद हमारी टीमाें ने चाैबीसाें घंटे काम करके परिचालन काे सुचारु बनाए रखा. यह वृद्धि पुणे की बढ़ती आबादी और एक शैक्षणिक, औद्याेगिक तथा आईटी केंद्र के रूप में उसकी बढ़ती भूमिका काे भी दर्शाती है, जिससे पूरे वर्ष यात्रा की पर्याप्त मांग उत्पन्न हाेती है. यात्रियाें ने भी पुणे रेलवे स्टेशन पर बढ़ती भीड़ काे महसूस किया.