सूरत में जहरीली गैस से चार मजदूराें की माैत

    08-Jun-2026
Total Views |
 

surat 
 
गुजरात के सूरत में एक गहने बनाने वाली फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से चार मजदूराें की माैत हाे गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस माैके पर पहुंची और शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है. इस मामले की जानकारी देते हुए सूरत जाेन-1 के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस आलाेक कुमार ने बताया कि 4 मजदूराें की माैत दम घुटने से हाेने की आशंका है. हालांकि, चाराें के शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट आने के बाद ही साफ हाे पाएगा कि चाराें मजदूराें की माैत की वजह क्या है. डीसीपी ने बताया कि यह घटना अश्विनी कुमार इलाके में सेप्टिक टैंक में हुई है, जहां गहनाें काे साफ करने वाला कचरा जमा हाेता था. इस मामले पर बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे वाले सेप्टिक टैंक की सफाई हर दाे महीने पर की जाती है. उन्हाेंने बताया कि आज सुबह चार लाेग टैंक के अंदर गए थे. इस दाैरान टैंक में जहरीली गैस बन गई और चाराें की दम घुटने से माैत हाे गई. उन्हाेंने बताया कि वाे पता लगाने की काेशिश कर रहे हैं कि इस घटना के लिए जिम्मेदार काैन है और ये किसकी लापरवाही से हुआ है.