चलती कार में भ्रूण लिंग परीक्षण गिराेह का पर्दाफाश

    06-Jul-2026
Total Views |
 

crime 
 
गाजियाबाद में चलती कार में भूण लिंग परीक्षण करने वाले गिराेह का रविवार काे पुलिस ने पर्दाफाश किया है. गिराेह के सदस्य जांच के लिए 10 हजार तथा अबाॅर्शन के लिए 20 हजार रुपये लेते थे. गाजियाबाद पुलिस ने गैंग के 4 सदस्याें काे गिरफ्तार कर लिया है. आराेपियाें के पास से अल्ट्रासाउंड मशीन तथा अन्य उपकरण भी बरामद किए आराेपियाें के पास से पाेर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं. गैंग गाजियाबाद, दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग इलाकाें में घूमकर कार में ही महिलाओं के गर्भ में पल रहा बच्चा लड़का है या लड़की, इसकी जांच करता था.इसके लिए 8 से 10 हजार रुपए वसूले जाते थे.
 
अगर काेई महिला गर्भपात कराना चाहती, ताे उसे नर्सिंग हाेम ले जाकर झाेलाछाप डाॅक्टर के जरिए गर्भपात भी कराया जाता था. शहर काेतवाली क्षेत्र के नालकुआं राेड पर पुलिस ने यह कार्रवाई की. शनिवार रात करीब 12 बजे सीएमओ काे मुखबिर से गैंग के बारे में सूचना मिली. इसकेबाद सीएमओ के निर्देश पर नाेडल अधिकारी की निगरानी में चार सदस्यीय टीम गठित की गई और काेतवाली पुलिस काे भी कार्रवाई में शामिल किया गया. रात 2 बजे णझ 14FL 9355 नंबर की चलती कार काे राेककर तलाशी ली गई. कार में ड्राइवर समेत चार युवक सवार थे. तलाशी के दाैरान पाेर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और अन्य उपकरण बरामद हुए. इसके बाद पुलिस ने चाराें आराेपियाें काे गिरफ्तार कर उपकरण जब्त कर लिए.