अलेक्जेंडर से हारी डिफेंडिंग चैंपियन स्वियातेक

    06-Jul-2026
Total Views |
 

tennis 
 
पाेलंड की इगा स्वियातेक का विंबलडन खिताब बचाने का अभियान शनिवार काे तीसरे दाैर में 21 वर्षीय अलेक्जेंडर एला 7-6 (9), 6-2 से हराकर समाप्त हाे गया. एला इस जीत के साथ ग्रैंड स्लैम एकल प्रतियाेगिता के चाैथे दाैर में पहुंचने वाली फिलीपींस की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. उनसे पहले फिलीपींस का काेइभी (पुरुष या महिला) खिलाड़ी किसी ग्रैंड स्लैम एकल स्पर्धा के चाैथे दाैर तक नहीं पहुंच सका था. मैच प्वाइंट पर शानदार फाेरहैंड विनर लगाने के बाद बाएं हाथ की एला भावुक हाे गईं. वह सेंटर काेर्ट पर घुटनाें के बल बैठ गईं और फिर खुशी से पीठ के बल लेट गईं.एलिना रायबकिना का विंबलडन अभियान भी तीसरे दाैर में समाप्त हाे गया. वर्ष 2022 की चैंपियन रायबाकिना काे एलिस मर्टेन्स ने 7-6, 6-1 से हराकर दिन का दूसरा बड़ा बड़ा उलटफेर किया.महिला एकल में दूसरी वरीयता प्राप्त रायबाकिना टूर्नामेंट से बाहर हाेने वाली अब तक की सर्वाेच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं.उनकी हार के साथ ही आर्यना सबालेंका का टूर्नामेंट के बाद भी विश्व नंबर एक बने रहना तय हाे गया.