हिंदुत्व का फायदा उठाकर मंदिर लूट रहे : उद्धव ठाकरे

    07-Jul-2026
Total Views |
 
 

CM 
अयाेध्या में श्री राम मंदिर से चंदे की चाेरी के खिलाफ उद्धव ठाकरे की शिवसेना आक्रामक हाे गई है. शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी ने ‘राम रक्षा’ आंदाेलन शुरू किया.राज्य भर में आंदाेलन की शुरुआत दादर के ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में महाआरती के साथसाथ राम रक्षा स्ताेत्र और हनुमान चालीसा, मारुति स्ताेत्र के पाठ से हुई. इस समय उद्धव ठाकरे ने बाेलते हुए कहा, सभी हिंदू भाई, बहनें और माताएं यहां इकट्ठा हुए हैं.हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ने देश के सभी हिंदुओं काे जगाया था, बिखरे हुए लाेगाें काे एकजुट किया था, वह पल आज भी हमारी आंखाें के सामने है.हम पक्के देशभक्त हिंदू हैं. हम हिंदू भाेले हैं, लेकीन हम बेवकूफ नहीं हैं, अगर काेई हमारे हिंदुत्व का फायदा उठाकर मंदिर लूट रहा है, ताे मैंने उस दिन कहा था, अब हिंदू माफ नहीं करेंगे.
 
इस देश में सत्ता संभालते समय जय श्री राम के नारे लगे, मंदिर बनेगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि शिवसैनिकाें ने उतना काम किया जितना दूसरी पार्टियाें के कार्यकर्ताओं ने किया. उन्हाेंने शिला पूजन किया, रथ यात्रा की, अयाेध्या गए और कार सेवा की, उद्धव ठाकरे ने कहा.मुंबई ने जाे झेला है, शायद ही किसी और शहर ने झेला हाे. जब बम धमाके और दंगे हुए, ताे देश का एकमात्र आदमी, शिवसेना प्रमुखहिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे, हिंदुओं के साथ खड़े थे. हिंदू डरे हुए थे, हिंदुओं पर हमला हाे रहा था, वे सहारे की तलाश में थे, उस समय शिवसेनाप्रमुख ने शिवसैनिकाें काे शिवसेना का भगवा दे दिया.दुरुपयाेग किया गया, जाे लाेग सत्ता में नहीं रहना चाहते थे वे सत्ता का आनंद ले रहे हैं, हिंदुओं पर अभी भी अत्याचार हाे रहा है, उद्धव ठाकरे ने कहा.अगर यह अयाेध्या की झांकी है, ताे काशी और मथुरा काे कितना लूटा जाएगा? बारह साल हाे गए हैं, आज वह है जिसके लिए हमने मेहनत की थी. वाे आदमी प्रधानमंत्री बन गया और बैठते ही उसने कट्टर, कट्टर हिंदुत्व वाली शिवसेना काे खत्म करने का बीड़ा उठा लिया. उसने क्याें उठाया, क्याेंकि वाे हिंदुत्व का फायदा उठाना चाहता था.