मुंबई में एमएनएस का विराेध प्रदर्शन : काले झंडे लहराए

    07-Jul-2026
Total Views |

MNS 
कुछ दिनाें पहले, विधानसभा क्षेत्र में हुई एक दुर्घटना पर अमित साटम के कथित ताैर पर हंसते हुए एक वीडियाे साेशल मीडिया पर वायरल हाे गया था. राज ठाकरे ने इस वीडियाे काे लेकर साटम और भाजपा की कड़ी आलाेचना की थी. इस आलाेचना का जवाब देते हुए अमित साटम ने सीधे राज ठाकरे काे निशाना बनाया. साटम ने कहा, हम घर पर बैठकर साेशल मीडिया पर पाेस्ट नहीं लिखते, बल्कि सड़काें पर उतरकर काम करते हैं.साटम के इस बयान से एमएनएस के कार्यकर्ता और नेता बेहद आहत हुए्. अमित साटम के इस बयान के बाद, एमएनएस नेता संदीप देशपांडे ने साटम पर तीखा हमला बाेला.
 
देशपांडे ने पूछा, आप मैदान में हाेने का दावा करते हैं, ताे फिर भी दुर्घटना क्याें हुई? इस जुबानी जंग के बाद, एमएनएस समर्थक आज अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए सड़काें पर उतर आए्. भांडुप के डीएवी काॅलेज के बाहर मनसैनिकाें ने अमित साटम के खिलाफ जाेरदार विराेध प्रदर्शन किया और उन्हें काले झंडे दिखाए्. प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने साटम के बैनर पर कालिख पाेतकर अपना गुस्सा जाहिर किया.कुछ दिन पहले अमित साटम ने विपक्ष पर ध्यान भटकाने का आराेप लगाया था. उन्हाेंने कहा था, हम सिर्फ बातें नहीं कर रहे हैं, बल्कि हमने विधानसभा में अपनी आवाज उठाई है और दाे दिनाें में मनपा के 7 अधिकारियाें काे निलंबित किया है.