प्रशांत किशाेर बांकीपुर सीट से लड़ेंगे विधानसभा का उपचुनाव

    07-Jul-2026
Total Views |
 

Patna 
 
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी की ओर से प्रशांत किशाेर उम्मीदवार हाेंगे. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनाेज भारती ने इसकी घाेषणा की है. प्रशांत किशाेर ने कहा, चार सालाें से जन सुराज ही मेरी जिंदगी है. पार्टी ने मुझे जाे जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा.बांकीपुर से अगर जीत मिलती है ताे उससे पार्टी का मनाेबल काफी बढ़ेगा और पार्टी आगे बढ़ेगी. बता दें नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद से ही पीके के बांकीपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा थी.पिछले दिनाें खुद पीके ने कहा था- अगर मेरे चुनाव लड़ने से भाजपा बांकीपुर जैसी मजबूत सीट हारती है, ताे मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं्.
 
प्रशांत किशाेर ने कहा कि मैं पार्टी कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता और बिहार की जनताकाे आभार व्यक्त करता हूं कि उन्हाेंने इतनी बड़ी जिम्मेदारी मेरे कंधे पर रखी है. बांकीपुर में चुनाव लड़ने की जाे जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसे मैं पूरी तरह से निभाऊंगा. अगले 5 वर्षाें में बिहार में जब तक परिवर्तन नहीं आता, तब तक मैं संघर्ष करता रहूंगा.प्रशांत किशाेर ने कहा कि नवंबर 2025 में जिन मतदाताओं ने जनसुराज की वाेट दिया, उन सबकाे मैं धन्यवाद देता हूं्. बांकीपुर की जनता से मैं वादा करता हूं कि मैं पूरी ईमानदारी के साथ काम करूंगा. मैं आपकाे आश्वस्त करता हूं कि अगर आप अपना जनप्रतिनिधि बनाकर जनसुराज के प्रतिनिधि काे भेजते हैं ताे वह 242 विधायकाें पर भारी पड़ेगा.