SIR ड्यूटी के चलते 26 साल की अफसर की माैत?

    07-Jul-2026
Total Views |
 

SIR 
 
कर्नाटक में एसआईआर ड्यूटी के चलते 26 साल की महिला अफसर की माैत हाे गयी. वह काम के बाेझ से तनाव में थी. घर लाैटते वक्त सड़क दुर्घटना में जान चली गयी.इसके बाद गुस्से में राज्य के कर्मचारियाें ने जाेरदार आंदाेलन किया.कर्नाटक के तुमकुरु जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लगी 26 वर्षीय ग्राम प्रशासनिक अधिकारी की सड़क हादसे में शनिवार (4 जुलाई) काे माैत हाे गई. पुलिस ने रविवार काे यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार एक ट्रक ग्राम प्रशासनिक अधिकारी के टू-व्हीलर वाहन से टकरा गया था. इस घटना के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियाें ने रातभर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियाें का आराेप है कि एसआईआर के दाैरान काम के अत्यधिक दबाव के कारण उनकी जान चली गई.ग्राम प्रशासनिक अधिकारी भुवना बूथस्तरीय अधिकारियाें (बीएलओ) की पर्यवेक्षक थीं. बेंगलुरु ग्रामीण जिले के नीलामंगला तालुक के वरदनायकनहल्ली गांव की रहने वाली भुवना काे गुलुरु के पास कुनिगल राेड पर हुए हादसे में सिर में गंभीर चाेटें आईं और बाद में सिद्धागंगा हाॅस्पिटल में उनकी माैत हाे गई. उनके परिजन रमेश के अनुसार, वह शुक्रवार देर रात तक हुई एसआईआर से जुड़ी समीक्षा बैठक में शामिल हुई थीं और फिर सुबह करीब 6.30 बजे फील्ड ड्यूटी के लिए घर से निकली थीं.