पासपाेर्ट खाे जाने से हांगकांग एयरपाेर्ट पर भारतीय परिवार फंस गया है. पिछले 52 घंटाें से एक ही स्थान पर रहने के लिए यह परिवार मजबूर है. इसने विदेश मंत्री जयशंकर से मदद की गुहार लगायी. उनके साथ 5 साल व 3 साल के दाे बच्चे भी साथ हैं यह परिवार हैदराबाद से हांगकांग हाेते हुए शिकागाे जा रहा था कि तभी उनके पासपाेर्ट खाे गए. फंसे हुए राजेश्वरी बाेला ने पाेस्ट किया कि वे आपातकालीन स्थिति में हैं. लिखा, मेरा परिवार 2 जुलाई काे हैदराबाद से शिकागाे के लिए कैथे पैसिफिक एयरलाइंस से हांगकांग हाेते हुए यात्रा करने वाला था, लेकिन विमान में हमारे पासपाेर्ट खाे गए. हम पिछले 52 घंटाें से हांगकांग हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं. उन्हाेंने पाेस्ट में लिखा, हमारे साथ 5 साल और 3 साल के छाेटे बच्चे हैं और हम सचमुच मुश्किल में हैं.आपसे अनुराेध है कि कृपया तत्काल हस्तक्षेप करें या मार्गदर्शन दें ताकि हम सही अधिकारियाें तक पहुंच सकें और हमें नए पासपाेर्ट जारी करवा सकें. कृपया हमारी मदद करें. राजेश्वरी बाेला ने हांगकांग हवाई अड्डे पर इंतजार करते हुए उनकी तस्वीर पाेस्ट की. उन्हाेंने अपने बाेर्डिंग पास की तस्वीर भी पाेस्ट की. उन्हाेंने लाेगाें से खाेए हुए पासपाेर्ट ढूंढने में मदद करने की अपील की.हैदराबाद से हांगकांग की यात्रा के दाैरान उनका बैग खाे गया, जिसमें दाे भारतीय पासपाेर्ट और दाे अमेरिकी पासपाेर्ट थे.