गाेकुलनगर में मुख्य पाइपलाइन फटने से हजाराें लीटर पानी बर्बाद

    07-Jul-2026
Total Views |
 
 

water 
 
पानी की कमी के दाैर में भी पुणे मनपा की याेजना संबंधी खामियाें का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. गाेकुलनगर चाैक में मुख्य पाइपलाइन फटने से लाखाें लीटर पानी सड़क पर बर्बाद हाे गया, जिससे नागरिकाें में तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है.इस मामले में शिवसेना के पुणे शहर प्रमुख प्रमाेद नाना भानगिरे ने मनपा प्रशासन पर जाेरदार हमला बाेला है और जिम्मेदार अधिकारियाें तथा अभियंताओं के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है.अन्यथा 2 दिनाें के भीतर शिवसेना की ओर से तीव्र आंदाेलन शुरू करने की चेतावनी दी है.जब प्रशासन एक दिन छाेड़कर पानी की आपूर्ति करता है, ताे यदि उसी प्रशासन की ओर से पानी की इस तरह बर्बादी की जाएगी, ताे नागरिक पानी कैसे बचाएंगे? ऐसा सवाल भानगिरे ने उठाया.इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रमाेद नाना भानगिरे ने कहा, पुणे मनपा के गैरजिम्मेदार और लापरवाह कामकाज का यह एक और प्रमाण है. पानी की कमी का सामना कर रहे पुणेवासियाें के सिर पर संकट लाने वाले इन अधिकारियाें के खिलाफ कार्रवाई हाेना ही चाहिए. पाइपलाइनाें के रखरखाव और मरम्मत की जानबूझकर अनदेखी की जा रही है. इसके कारण सार्वजनिक धन और प्राकृतिक संसाधनाें की बर्बादी हाे रही है. इसे हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे, ऐसी चेतावनी उन्हाेंने दी.