जयपुर में कांग्रेस का 'हिसाब मांगो रैली' में रोष प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया

    11-Aug-2026
Total Views |

jaipur 
जयपुर, 10 अगस्त (वि.प्र.)
जयपुर में नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का ‘हिसाब मांगाें रैली’ निकाली गई. रैली में जाेरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बाेला. कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार करने की काेशिश की, ताे पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उन्हें राेकने की काेशिश की. पूर्व कैबिनेट मंत्री खाचरियावास ने भजनलाल सरकार पर हमला बाेलते हुए कहा-जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी.
 
नगर निगम के घेराव के दाैरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार करने की काेशिश की. इस दाैरान पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी बैरिकेड पर चढ़ गए और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. प्रदर्शनकारियाें काे राेकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. प्रदर्शन के दाैरान खाचरियावास ने पृथ्वीराज नगर में प्रस्तावित कार्रवाई काे लेकर सरकार काे चेतावनी दी. उन्हाेंने कहा, अगर पृथ्वीराज नगर में एक भी मकान टूटा ताे मुख्यमंत्री काे सिविल लाइंस से बाहर नहीं निकलने देंगे. उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस आम जनता के साथ खड़ी है और लाेगाें के घराें व अधिकाराें की लड़ाई सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ेगी.