पिंपरी, 10 अगस्त (आ.प्र.)
शहर के म्हेत्रे बस्ती इलाके में एक चार साल की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्ताें के झुंड द्वारा जानलेवा हमला करने की चाैंकाने वाली घटना सामने आई है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके देखने से नागरिकाें में डर और गुस्से का माहाैल बन गया है. जानकारी के अनुसार, रविवार (9 अगस्त) दाेपहर के वक्त संबंधित बच्ची घर के सामने खाली जगह में खेलने गई थी. इसी दाैरान इलाके में घात लगाकर बैठे 7 आवारा कुत्ताें ने अचानक उस पर हमला कर दिया. कुत्ताें द्वारा घेरे जाने के बाद बच्ची अपनी जान बचाने के लिए भागने लगी. हालांकि, दाे कुत्ताें ने उस पर झपटकर काट लिया. इसके बाद बाकी कुत्ते भी उस पर टूट पड़े. बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लाेग तुरंत मदद के लिए दाैड़े.
नागरिकाें ने सूझबूझ दिखाते हुए कुत्ताें काे भगा दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. हमले में गंभीर रूप से घायल बच्ची काे तुरंत हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज जारी है.
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज साेशल मीडिया पर वायरल हाे गया है, जिससे नागरिकाें ने आवारा कुत्ताें की बढ़ती संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है. शहर के विभिन्न हिस्साें में आवारा कुत्ताें के बढ़ते खतरे काे देखते हुए मनपा प्रशासन काे तुरंत आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ऐसी मांग स्थानीय नागरिकाें द्वारा की जा रही है. इस घटना के बाद इलाके के अभिभावकाें में डर का माहाैल व्याप्त है और छाेटे बच्चाें की सुरक्षा का सवाल एक बार फिर गहरा गया है. आवारा कुत्ताें पर नियंत्रण पाकर नागरिकाें की सुरक्षा के लिए प्रभावी उपाय लागू किए जाएं, यह मांग जाेर पकड़ रही है.