चेन्नई, 12 अगस्त (वि.प्र.)
तमिलनाडु विधानसभा में परिसीमन के खिलाफ बुधवार काे प्रस्ताव पास हाे गया है. सीएम विजय ने लाेकसभा में 543 सीटें ही बनाए रखने का समर्थन किया है. उन्हाेंने कहा - महिलाओं के 33% आरक्षण पर देरी करना ठीक नहीं.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जाेसेफ विजय ने बुधवार काे विधानसभा में परिसीमन से जुड़ा प्रस्ताव पेश किया.
इसमें केंद्र से लाेकसभा की सदस्य संख्या काे स्थायी रूप से 543 पर बनाए रखने की अपील की गई है. सीएम विजय ने कहा कि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण में और देरी नहीं हाेनी चाहिए.
उन्हाेंने कहा, महिलाओं का आरक्षण काेई रियायत नहीं, बल्कि एक संवैधानिक अधिकार है. महिला आरक्षण बिल काे परिसीमन से जाेड़ने से इसके लागू हाेने में देरी हाेगी.तमिलनाडु में पुरुषाें की तुलना में कहीं अधिक महिलाओं ने मतदान किया है.महिलाओं के लिए 33% आरक्षण बिना किसी और देरी के लागू किया जाना चाहिए.
मुख्यमंत्री विजय ने 2029 में हाेने वाले अगले लाेकसभा चुनावाें में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का समर्थन करते हुए अपने प्रस्ताव में कहा कि प्रस्तावित काेटा लाेकसभा (निचले सदन) की माैजूदा 543 सीटाें की संख्या पर आधारित हाेना चाहिए. विजय ने अपने प्रस्ताव में कहा कि यह केंद्र की जिम्मेदारी है कि वह यह सुनिश्चित करे कि जिन राज्याें ने जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम लागू किए हैं, उन पर परिसीमन प्रस्ताव का काेई बुरा असर न पड़े.