पूर्व राज्यपाल पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल के जाने से एक महान युग का अंत

पिंपरी स्थित डॉ.डी.वाई. पाटिल यूनिवर्सिटी में आयोजित शोकसभा में मान्यवरों द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    14-Aug-2026
Total Views |

DYPatil 
पिंपरी, 13 अगस्त (आ.प्र.)
डाॅ. डी. वाई. पाटिल यूनिवर्सिटी (मानित यूनिवर्सिटी), पिंपरी में बुधवार (12 अगस्त) काे शाम पूर्व राज्यपाल एवं डाॅ.
डी. वाई. पाटिल शिक्षण समूह के संस्थापक पद्मश्री डाॅ. डी. वाई. पाटिल (ज्ञानदेव यशवंतराव पाटिल) की शाेकसभा का आयाेजन किया गया था. इस समय विभिन्न क्षेत्राें के गणमान्य व्यक्तियाें ने उपस्थित हाेकर पाटिल परिवार काे सांत्वना दी और दिव्य आत्मा काे भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.
 
‘ज्ञानसूर्य’पद्मश्री डाॅ. डी. वाई. पाटिल के निधन से शिक्षा जगत में गहरा शाेक फैल गया है और एक महान युग का अंत हाे गया है. ज्ञान, संस्कार, दूरदृष्टि और मानवता की अखंड ज्याेति प्रज्वलित रखने वाले महान शिक्षाविद् के रूप में दादा जाने जाते थे. 90 वर्ष की आयु में उनके निधन से शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र काे कभी न पूरी हाेने वाली क्षति हुई है. पद्मश्री डाॅ.
डी. वाई. पाटिल ने न केवल शैक्षणिक संस्थानाें का नेटवर्क खड़ा किया, बल्कि लाखाें छात्राें के सपनाें काे आकार दिया, नैतिक मूल्याें काे सहेजा और शिक्षा काे सही अर्थाें में समाज परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बनाया. उनका दूरदर्शी नेतृत्व, सादगी, मानवतावादी दृष्टिकाेण और शिक्षा के प्रति अटूट निष्ठा आने वाली कई पीढ़ियाें के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगी.
 
पाटिल परिवार द्वारा सांत्वना भेंट स्वीकार शाेकसभा में डाॅ. डी. वाई. पाटिल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डाॅ. पी. डी.
पाटिल, डाॅ. डी. वाई. पाटिल यूनिवर्सिटी की प्र-कुलाधिपति व ज्ञान प्रसाद ग्लाेबल यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति एवं अध्यक्षा डाॅ. भाग्यश्री पी. पाटिल, डी. वाई.
 
पाटिल एजुकेशन साेसायटी, काेल्हापुर के कुलाधिपति एवं अध्यक्ष डाॅ. संजय डी. पाटिल, डी. वाई. पाटिल एजुकेशन साेसायटी के उपाध्यक्ष एवं विधायक सतेज डी. पाटिल, ज्ञान प्रसाद ग्लाेबल यूनिवर्सिटी के प्र-कुलाधिपति एवं डाॅ. डी.
वाई. पाटिल यूनिटेक साेसायटी के सचिव डाॅ. साेमनाथ पी. पाटिल, डाॅ. डी. वाई.
पाटिल यूनिवर्सिटी की प्र-कुलपति एवं डाॅ.
डी. वाई. पाटिल यूनिवर्सिटी साेसायटी की सचिव डाॅ. स्मिता जाधव, डाॅ. डी. वाई.
पाटिल यूनिवर्सिटी साेसायटी, पुणे के ट्रस्टी एवं काेषाध्यक्ष डाॅ. यशराज पी. पाटिल सहित पाटिल परिवार के सदस्याें ने उपस्थित लाेगाें की सांत्वना भेंट स्वीकार की.
 
इस शाेकसभा में शैक्षणिक, औद्याेगिक, राजनीतिक, साहित्यिक, सामाजिक, खेल, कृषि, आध्यात्मिक, शासकीय एवं चिकित्सा क्षेत्राें के असंख्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. साथ ही शिक्षा समूह के प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. इस दाैरान पूरा यूनिवर्सिटी का ऑडिटाेरियम शाेकाकुल माहाैल में डूब गया था. उपस्थित लाेगाें ने उनकी की यादाें काे ताज़ा करते हुए उनकी पवित्र स्मृति काे अत्यंत विनम्रता से नमन किया. उपस्थिताें ने दाे मिनट का माैन रखकर शाेक व्यक्त किया. इसके बाद पवित्र गीता पाठ, प्रार्थना और उनके जीवन यात्रा पर आधारित एक भावुक लघु फिल्म दिखाई जा रही थी, तब ऑडिटाेरियम का माहाैल पूरी तरह से भावुक हाे गया; उपस्थित लाेगाें का दिल भर आया और आंखें नम हाे गईं.