रांची, 13 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
झारखंड में छात्राें का आंदाेलन में छात्र नेता महताें की भूख हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही. देवेंद्र महताे कई दिनाें से भूख हड़ताल पर हैं. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इलाज के दाैरान उन्हाेंने सिविल सर्जन काे पत्र लिखा है. उन्हाेंने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम लाैटने की अनुमति मांगी है. झारखंड भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियाें के आराेप के बाद इसमें कई तरह की बदलाव मांगें की जा रही हैं. इन्हीं मांगाें काे लेकर जेएलकेएम नेता देवेंद्र महताे पिछले 11 दिनाें से भूख हड़ताल पर हैं.
उनका इलाज झारखंड के सदर अस्पताल में चल रहा है. इसी बीच उन्हाेंने रांची के सिविल सर्जन काे पत्र लिखा है. उन्हाेंने पत्र में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में विराेध स्थल पर लाैटने की अनुमति मांगी है. रांची के सिविल सर्जन काे लिखे पत्र में महताे ने कहा कि अपने अधिकाराें के लिए आंदाेलन कर रहे हजाराें छात्र इस लड़ाई में उनके साथ हैं. उन्हाेंने कहा कि ये सिर्फ एक विराेध-प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनके लिए एक जिम्मेदारी और उम्मीद की किरण भी है.
महताे ने साेशल मीडिया पर एक पाेस्ट में कहा, आज मैंने सिविल सर्जन काे पत्र लिखकर विराेध-स्थल, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जाने की अनुमति मांगी है. मेरा शरीर हाॅस्पिटल के बेड पर इलाज करा रहा है, लेकिन मेरी आत्मा उस सत्याग्रह स्थल पर है. यहां छात्र और युवा अपने भविष्य के लिए एक न्यायपूर्ण संघर्ष में लगे हुए हैं.