कष्टकरी संघर्ष महासंघ ने घरों के लिए मनपा पर निकाला मोर्चा

    14-Aug-2026
Total Views |

morcha 
पिंपरी, 13 अगस्त (आ.प्र.)
मनपा द्वारा 10 हजार मकानाें का निर्माण किया जाए, किवले आवास परियाेजना के लाभार्थियाें काे तुरंत मकानाें का कब्जा मिले, मनपा की गल्ती का आर्थिक बाेझ आम नागरिकाें पर न डाला जाए और लंबित मामलाें काे जल्द से जल्द सुलझाया जाए, इन मांगाें काे लेकर ‘कष्टकरी संघर्ष महासंघ’ के अध्यक्ष काशिनाथ नखाते के नेतृत्व में गुरुवार काे पिंपरी में एक विशाल ‘घर हक माेर्चा’ निकाला गया.
 
इस आंदाेलन में बड़ी संख्या में लाभार्थी, श्रमिक और नागरिक शामिल हुए. मनपा ने वर्ष 2020 में रावेत में प्रधानमंत्री आवास याेजना के अंतर्गत मकानाें के लिए आवेदन मांगे थे. उस समय कई मजदूर, श्रमिक और आम नागरिक पात्र पाए गए थे. उस समय मकान की कीमत 6 लाख 95 हजार तय की गई थी. हालांकि, मनपा की गंभीर याेजनाहीनता के कारण संबंधित भूमि का कब्जा लेना और निर्माण कार्य करना संभव नहीं हाे सका.