वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद ने नौसेना के डिप्टी चीफ का कार्यभार संभाला

    02-Aug-2026
Total Views |

IndianNavy 
नई दिल्ली, 1 अगस्त (वार्ता)
वाइस एडमिरल ए एन प्रमाेद ने नाैसेना के डिप्टी चीफ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि गाेवा स्थित नाैसेना अकादमी के 38वें एकीकृत कैडेट पाठ्यक्रम के पूर्व छात्र, वाइस एडमिरल ए एन प्रमाेद 1 जुलाई 1990 काे भारतीय नाैसेना में शामिल हुए थे. फ्लैग ऑफिसर श्रेणी-ए के सी किंग एयर ऑपरेशंस ऑफिसर और संचार एवं इलेक्ट्राॅनिक युद्ध विशेषज्ञ हैं. वे वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ काॅलेज और गाेवा स्थित नाैसेना युद्ध महाविद्यालय के नाैसेना उच्च कमान पाठ्यक्रम के भी पूर्व छात्र हैं. छत्तीस वर्षाें से अधिक लंबे विशिष्ट करियर में फ्लैग ऑफिसर ने नाैसेना में जहाज पर और तट पर दाेनाें में कमान, संचालन, प्रशिक्षण और स्टाफ से संबंधित कई पदाें पर कार्य किया है.उन्हाेंने गलवान घटना के बाद ऑपरेशन स्नाे लेपर्ड के दाैरान पश्चिमी बेड़े के फ्लीट ऑपरेशंस ऑफिसर के रूप में भी कार्य किया.