अब जिम्मेदारी नई पीढ़ी को देने का समय : गड़करी

नागपुर के एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के बयान से राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ीं

    26-Aug-2026
Total Views |

NitinGadkari 
नागपुर, 25 अगस्त (आ. प्र.)
अब जिम्मेदारी नई पीढ़ी काे देने का समय आ गया है. यह प्रतिपादन केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने किया. वे नागपुर के एक कार्यक्रम में संबाेधित कर रहे थे.
 
उनके बयान से राजनीतिक गलियाराें में सरगर्मियां बढ़ गईं. गडकरी ने कहा-अब और ज्यादा काम नहीं कर सकता हूं.
उन्हाेंने कहा करीब 30 साल से काम कर रहा हूं. बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव, फडणवीस के दिल्ली जाने की चर्चा तथा ‘जेन जी’ के बढ़ते प्रेसर काे जाेड़कर भी बयान काे लेकर अटकलें तेज हाे गई हैं. हालांकि, गड़करी ने अपने बयान में मंत्री पद छाेड़ने या सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की काेई सीधी घाेषणा नहीं की है.
 
इसलिए उनके बयान काे फिलहाल राजनीतिक संकेत के ताैर पर ही देखा जा रहा है. नागपुर के ‘एकलव्य एकल विद्यालय शिक्षक-पर्यवेक्षक प्रशिक्षण वर्ग’ कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन का जिक्र किया. उन्हाेंने कहा कि वह करीब तीन दशक से लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं. इस दाैरान कई तरह के अनुभव मिले और कई उतार-चढ़ाव भी देखे. गडकरी ने कहा- मैं करीब 30 साल से लगातार सार्वजनिक जीवन में काम कर रहा हूं्. इस सफर में बहुत कुछ देखा और कई बार सम्मान भी मिला. लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं पहले की तरह ज्यादा काम नहीं कर सकता. अब जिम्मेदारी नई पीढ़ी काे देने का समय है. पुरानी पीढ़ी काे आगे रहकर उनका मार्गदर्शन करना चाहिए.