पटना, 25 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
पटना में सीएम आवास का घेराव कर रहे छात्राें पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ व खाली पदाें पर भर्ती की मांग पर आंदाेलनकारियाें काे दाैड़ा-दाैड़ाकर पीटा गया. इस लाठीचार्ज में कई छात्र जख्मी हाे गए. कइयाें का सिर फूट गया. पुलिस द्वारा सीएम आवास घेरने से मना करने पर छात्र भड़क गए, बैरिकेडिंग ताेड़कर आगे बढ़ने पर जमकर बवाल काटा. इस दाैरान पुलिस ने पानी की बाैछारें भी कीं. हालात काे देखते हुए अतिर्नित फाेर्स तैनात किया गया. इसके अलावा सीआरपीएफ जवानाें के साथ भी झड़पे हुईं, जिसमें कई पुलिस कर्मी भी घायल हाे गए. छात्राें का एक गुट मंगलवार काे सीएम हाउस घेरने निकला था. छात्राें काे राेकने के लिए जेपी गाेलंबर पर फाेर्स की तैनाती की गई. सीआरपीएफ जवानाें काे भी उतारा गया, लेकिन छात्र जेपी गाेलंबर पर लगी बैरिकेडिंग काे ताेड़कर डाकबंगला पहुंच गए. डाकबंगला चाैराहे पर पुलिस ने छात्राें पर लाठीचार्ज किया है.
छात्राें की तरफ से की गई पत्थरबाजी में टाउन डीएसपी कामाख्या नारायण सिंह घायल हाे गए. कई पुलिसकर्मियाें काे भी चाेट लगी है. इससे पहले डाकबंगला पर सीआरपीएफ जवानाें के साथ उनकी धक्का मुक्की हुई. पुलिस उन्हें राेकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इस दाैरान एक छात्र का सिर फट गया और एक छात्रा बेहाेश हाे गई. पानी की बाैछार में प्रदर्शन कर रहे छात्र शैंपू लगाकर नहाते भी दिखे. छात्राें के प्रदर्शन के बीच बंकर गाड़ी बुलाई गई है. इस गाड़ी का इस्तेमाल अमूमन नक्सली इलाकाें में किया जाता है.
ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (बीएसयू) के छात्र नेता अमन गुट की ओर से यह मार्च निकाला गया है. 18 अगस्त से कैंडिडेट्स गर्दनीबाग में धरने पर हैं.