डीयू छात्रसंघ चुनाव: एबीवीपी एनएसयूआई में झड़प

    18-Sep-2026
Total Views |

Delhi 
नई दिल्ली, 17 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव से पहले बुधवार रात नाॅर्थ कैंपस में छात्राें के दाे गुटाें के बीच झड़प हुई. एबीवीपी और एनएसयूआई ने एक-दूसरे से जुड़े लाेगाें पर अलग-अलग जगहाें पर हमला करने के आराेप लगाए. हमले में दाे छात्राें काे चाेटें आई हैं. कैंपस में खड़ी गाड़ियाें में भी ताेड़फाेड़ की गई. घटना से पहले के कुछ वीडियाे सामने आए हैं, जिनमें कुछ अज्ञात लाेग हाथाें में लाठियां लेकर जाते दिख रहे हैं. हालांकि, वे किस संगठन के थे, इसकी पुष्टि नहीं हाे सकी है. पुलिस के मुताबिक स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और कैंपस में पुलिस तैनात है. फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है. डीयूएसयू चुनाव के लिए 16 सितंबर काे प्रचार खत्म हाे चुका है. मतदान 18 सितंबर और मतगणना 19 सितंबर काे हाेगी. एबीवीपी ने आराेप लगाया कि लाॅ सेंटर-1 के बाहर उसके एक सदस्य पर जानलेवा हमला किया गया.