11 सितंबर को देशभर में बैंकों की हड़ताल

5-डे बैंकिंग सहित विभिन्न मांगों को लेकर 1 दिवसीय हड़ताल करने का निर्णय

    03-Sep-2026
Total Views |

bank 
नई दिल्ली, 2 सितंबर (वि.प्र.)
देशभर में बैंकाें की 11 सितंबर काे हड़ताल है. 5-डे बैंकिंग सहित विभिन्न मांगाें काे लेकर 1 दिवसीय स्ट्राइक का निर्णय लिया गया. सितंबर में बैंक ग्राहकाें के लिए लगातार तीन दिन मुश्किल वाले हाे सकते हैं. यूनाइटेड फाेरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर काे देशभर में एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है.
 
इसके ठीक अगले दिन 12 सितंबर काे दूसरा शनिवार और 13 सितंबर काे रविवार है. ऐसे में बैंक शाखाओं में लगातार तीन दिन कामकाज प्रभावित रहेगा. संगठन में बैंक कर्मचारियाें और अधिकारियाें की कई बड़ी यूनियनें शामिल हैं.यूनियनाें का कहना है कि पांच दिन बैंकिंग समेत कई अहम मांगें लंबे समय से लंबित हैं. इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर बैंक की शाखाओं में हाेने वाले काम पर पड़ सकता है. कैश जमा करना, कैश निकालना, चेक जमा करना, चेक क्लियरेंस और दूसरी शाखा से जुड़ी सेवाओं में देरी या परेशानी हाे सकती है.
 
बैंक यूनियनें पांच दिन बैंकिंग लागू करने, प्रदर्शन आधारित प्राेत्साहन याेजना में सरकार के दखल काे लेकर आपत्ति और दूसरे लंबित मुद्दाें के समाधान की मांग कर रही हैं. यूनियनाें का कहना है कि सरकार के साथ बातचीत से इन मामलाें काे सुलझाया जाए. अगर मांगें नहीं मानी गईं ताे सितंबर के आखिर में फिर हड़ताल हाेगी और अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल भी शुरू हाे सकती है.